बार हाॅल में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत | NMPK Media @Baghpat

0
वकीलों द्वारा दिये सम्मान को कभी नहीं भूला पाएंगे 
भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज का भी हुआ सम्मान

बागपत। विपुल जैन
जिला बार हाॅल बागपत में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह का वकीलों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
बागपत के जिला बार हॉल में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह का स्वागत करते वकील

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंवार एडवोकेट के नेतृत्व में वकीलों ने सूरजपाल सिंह को फूल-माला पहनाई और शाॅल औढ़ाकर उनका अभिनन्दन किया। इस मौके पर सूरजपाल सिंह ने कहा कि वकीलों ने उन्हें जो आदर व सम्मान दिया है, उसे वह कभी नहीं भूला पाएंगे। जब भी उन्हें उनसे किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज का भी फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। संचालन जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री आजाद धामा व संजय गौड ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नरेन्द्रपाल शर्मा, जयेश शर्मा, महेन्द्र बंसल, संजय पंवार, अजय शंकर शर्मा, कपिल कुमार, अरूण चोहान, मुनेन्द्र राणा आदि थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top