केपिस्टर चार्ज वापस नहीं तो होगा आंदोलन : प्रमोद | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के खेकड़ा स्थित कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। 
इसमें किसानों के नलकूपों पर केपिस्टर चार्ज के नाम पर विधुत विभाग द्वारा की जा रही वसूली पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। 
बागपत के खेकड़ा में आयोजित भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी की बैठक में अपने विचार रखते जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी

पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने विधुत विभाग से केपिस्टर चार्ज वापिस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि केपिस्टर चार्ज जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो पार्टी कार्यकर्ता किसानों को लेकर इसके खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  
कहा कि विधुत विभाग ने आम जनता को बिलो के बोझ तले दबा दिया है। घरेलू बिलो में तो सो गुना बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन अब किसानों को भी बिलों के नीचे दबाया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों के नलकूपों पर 2005 का केपिस्टर चार्ज लगाया गया है। जबकि किसान तभी से बिल जमा करते हुए आ रहे थे। ऐसे में अचानक केपिस्टर चार्ज लगाकर किसानों पर बिल का बोझ डाल दिया है। किसानों पर एक से डेढ़ लाख का बिल भेज दिया गया है। अचानक लगाए गए केपिस्टर चार्ज से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान इस बिल को चुकाने में असमर्थ है। उन्होंने विधुत विभाग से किसानों पर लगाए गए केपिस्टर चार्ज को तत्काल वापिस लेने की मांग की। 
बैठक में अरुण, ओमप्रकाश डोरवाल, दीपक, मुस्ताक, तेजपाल, जगरोशन, महेश, अनुज, कैलाश आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top