बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह ने शनिवार को अपने जन्मदिवस पर अपने पैतृक गांव मीतली के हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि आज समाज में जो नई- नई बीमारी महामारी के रूप में फैल रही है, ये सब पिछले कुछ सालों में हुई पर्यावरण की क्षति का कारण है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर सचेत हो। अपने जन्मदिन व मुख्य त्यौहारों के अवसर पर कम से कम एक पेड अवश्य लगाए और जल संरक्षण करें। ताकि आने वाले समय मे भयानक बीमारियों व प्राकृतिक आपदाओं को टाला जा सके। इस दौरान उन्होंने गांव के सार्वजनिक स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। सभी ने उनके जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
If you have any doubts, please let me know