मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर जताया दुख: | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

दीपक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उन्हें एक सबक दिया है, जिसके लिए वह उनके आजीवन आभारी रहेंगे। कहा कि संकट की घड़ी में जिस तरह उन्होंने जनता की सेवा, प्रदेश की सेवा व देश की सेवा को प्राथमिकता दी है, वह वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। उन्हें सीख दी है कि परिवार से बड़ी जनता व देश है। कहा कि दुख की घड़ी में उनका व उनका परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भगवान से  प्रार्थना कि भगवान उनके पिता को अपने श्री चरणों में स्थान दे। उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top