स्कूल की तीन महीने की फीस माफ करने की घोषणा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
 समाज सेवी देवेंद्र प्रमुख घिटोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  कार्यों से प्रभावित होकर अपने राजेश पायलट जूनियर हाई स्कूल की तीन महीने की पूरी फीस माफ करने की घोषणा की है।
देवेंद्र प्रमुख ने कहा कि किसी भी  अभिभावक से  किसी भी तरीके की कोई फिस व  कोई चार्ज  नहीं लिया जाएगा। कहा कि यदि भविष्य में लॉक डाउन बढ़ता है या राष्ट्र पर कोई और संकट आता है तो वह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की नीतियों का पालन करते रहेंगे। साथ ही कहा कि इस कड़ी में उनके गांव व आसपास में जहां भी जिसको भी खाने-पीने के सामानों की जरूरत होगी तो वह उसे उपलब्ध कराते रहेंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जितने भी प्राइवेट स्कूल चल रहे हैं वह सब इस आपदा की घड़ी में इस निर्णय का ज्यादा से ज्यादा पालन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top