बागपत। विपुल जैन
नगर के समाजसेवी जसपाल राणा एडवोकेट ने कहा कि जनप्रतिनिधि जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, इसलिए नगर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर के मेरठ रोड स्थित आर्य नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या का अथक प्रयासों के बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा नेताओं के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कई बार स्थानीय विधायक को भी इस समस्या से अवगत कराया। सांसद जिस समय नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आए थे, उस समय भी मोहल्ले के काफी लोगों ने उन्हें इस समस्या से अवगत कराया था। परंतु सब का रवैया अत्यंत ही नकारात्मक रहा। सब यह कहकर पल्ला झाड़ते नजर आए कि हाईवे बन रहा है और उसके बाद नाला बनेगा, तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा। कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियो को चुनकर लोगों को पश्चाताप ही हो रहा है। कहा कि केवल इतना ही नही अनेकों बार वह नगर के चेयरमैन को भी व्यक्तिगत तौर पर इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। कहा कि शायद उनके द्वारा हिंदू वर्ग क्षेत्रों में कोई भी विकास न किए जाने की कसम खा रखी है। क्योंकि हम लोग उनके किसी काम के नहीं है। इसी कारण वह इस और ध्यान नहीं देते हैं, अपितु उनका रवैया ऐसा रहता है कि यह समस्या और भी अधिक बढ़ जाए। ताकि यहां के निवासी सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से क्रुद्ध होकर अन्य पार्टियों के समर्थक बन जाए।
If you have any doubts, please let me know