चौधरी चरण सिंह को दिया जाये भारत रत्न: राजू तोमर । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद कार्यकर्ताओ की एक बैठक गुरुवार को सिरसली गांव में हुई। जिसमें वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसान मजदूरों का सच्चा हितैषी बताया और सरकार से उन्हें  भारत रत्न देने की मांग की गई।
बैठक में बोलते हुए रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि आज भी  किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के मूल्य, आदर्श, सिद्धांत व आर्थिक नीतियां प्रासांगिक हैं। चौधरी साहब ने अपने जीवन में सदैव किसान मजदूरों व वंचितों के हितों के लिए कार्य किया। आज देश में किसानों की आर्थिक दुर्दशा है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलता। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ता है। चौधरी साहब किसानों की समस्या को समझते थे। उन्होंने किसान हित में अनेकों कार्य किए। आज किसान चौधरी साहब के बगैर अधूरा हो गया है। आज देश की संसद में किसान और कृषि की बात नहीं होती बल्कि क्रिकेट की बात होती है।  किसान को उसकी लागत का पूरा मूल्य भी नहीं मिलता। किसानों की फसलें खेतों में ही बर्बाद हो रही हैं। लेकिन वर्तमान में किसानों की प्रदेश व केंद्र सरकार को कोई चिंता नहीं है।बैठक में श्रीपाल धामा, योगपाल तोमर, देवेंद्र प्रधान, भोपाल सिंह, पप्पू मुखिया, सचिन पंडित, प्रवीण वालिया, जयवीर मास्टर, राजपाल, जयपाल, कृष्णपाल, वेदपाल, जसवीर, अंकित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top