बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष भाटी ने संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीगणों की सहमति से घिटोरा गांव के रहने वाले कर्मठ, जुझारू व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी देवेन्द्र प्रमुख पुत्र तिलकराम सिंह गुर्जर को गुर्जर देव सेना उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की है कि उनके वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से वह पूरे उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज को जोड़कर देवसेना को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उधर, उनकी नियुक्ति पर उन्हें संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राजस्थान के पूर्व विधायक भैरव सिंह गुर्जर, चौधरी नेपाल सिंह कसाना नोएडा, केसर सिंह पाटिल मुंबई, सुभाष चौधरी पूर्व विधायक पलवल हरियाणा, सत्यदेव महाराज महंत देवनारायण पीठ हरिद्वार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर खातेगाव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमर बिरला गुर्जर इंदौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित गुर्जर नसीराबाद राजस्थान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नंदकिशोर अजमेर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर सुरत, राष्ट्रीय संगठन सचिव गेंदीलाल गुर्जर बरखेड़ी होशंगाबाद आदि ने बधाई दी है।
If you have any doubts, please let me know