बागपत। विपुल जैन
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत की बागपत जिले की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर ने मनोहर गौड़ को जिलाअध्यक्ष, मनीष गर्ग को जिला उपाध्यक्ष, अजय सोती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उजवल शर्मा को महासचिव, नितिन सिंघल को मंत्री, सुनील चौहान मुखिया को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में पंडित प्रेमचंद शर्मा, राहुल भारद्वाज, अंकित अग्रवाल, देवेन्द्र शर्मा व राघवेन्द्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियो को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करने की शपथ दिलाई। उसके बाद सभी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद मनोहर गौड एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करेंगे और मानवाधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know