विश्व जनसंख्या दिवस पर किया राशन का वितरण । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने गरीब महिलाओं को राशन का वितरण किया। 
इस दौरान समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने उन्हें देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। कहा कि आज देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण खेत- खलियान खत्म होते जा रहे हैं और आर्थिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इसलिए सभी को मिलकर जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताएं। कहा कि जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। इसके अलावा हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहें। सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्यान रखें। इस मौके पर राजबीरी, योगिता, जैतून, विमला, कर्मवीरी, सरिता, साजो, रहीसा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top