बागपत। विपुल जैन
फिरोजपुर गांव में आशा संतोषी के मकान पर महिला अधिकार व समुह गठन के विषय को लेकर नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की।
इसमे समुह गठन, मुद्रा लोन, पशु लोन, घरेलू हिंसा व कोविड-19 के प्रभाव के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति की रुचिका द्वारा सुमंगला योजना के बारे में बताया गया कि जिसके दो बच्चों में दोनों लड़कियां या एक लड़की होगी उसको इसका लाभ मिल सकता है। साथ ही उन्होंने समूह गठन के लाभ बताएं। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने घरेलू हिंसा, बाल अधिकार और कोविड-19 से बचाव के तरीके बताएं। बताया कि व्यक्ति को पंजाबी कोविड-19 से बचना है तो उन्हें सोशल डिस्टेंस, मास्क का प्रयोग, साबुन से हाथ धोना तथा गरम पानी पीना चाहिए। बैठक में मोहित , अमित, फूलकुमारी, गोरी, चमनकली, रेनु, बृजबाला, रेखा सीमा आदि उपस्थित थे।

If you have any doubts, please let me know