बागपत। विपुल जैन
उभरते सिंगर राजीव गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की घोषणा का स्वागत किया है।
राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी की घोषणा कर फिल्मी जगत को नया विकल्प देने की कोशिश की है। इस घोषणा से छोटे-छोटे शहरों की अदभुत प्रतिभाओं के हौसले बुलंद होंगे और उनके सपनों को पंख लगेंगे। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से देशभर की हिंदी फिल्मों में मुंबई की बादशाहत खत्म हो जायगी। साथ ही उत्तर प्रदेश की कई प्रतिभाओं को फिल्मी करियर बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में काफी प्रतिभाएं हैं, जो मुंबई नहीं जा पाती और ना ही वहां के खर्च को वहन कर पाती है। अब उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से उनके सपने पूरे होंगे। कहा कि आज गांव देहात क्षेत्रों में सिंगिंग, डांसिंग व एक्टिंग की काफी प्रतिभाएं छुपी हुई है, जिन्हें मंच नहीं मिल पाता। अब उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से उन्हें मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनके सपने साकार होंगे।

If you have any doubts, please let me know