>> विद्युत लाइन के नीचा होने से बना रहता है हर समय खतरा
>> तहसील दिवस में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से की शिकायत
बागपत। विपुल जैन
रालोद वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने बागपत तहसील दिवस में एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें उन्होंने खेड़ा हटाना गांव में कश्यप मोहल्ले के उपर से गुजर रही ग्यारह हजारी की विद्युत लाइन को सिफ्ट कराने की मांग की।
सतीश चौधरी ने बताया कि खेड़ा हटाना गांव में कश्यप मोहल्ले के उपर से ग्यारह हजारी लाइन मकानों के उपर से जा रही है। घनी आबादी होने के कारण यहां पर किसी भी वक्त कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। बताया कि उक्त लाइन के तार भी काफी नीचे लटके हुए है, जिस कारण यहां पर हर समय खतरा बना रहता है। उन्होंने तहसील दिवस में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से इस समस्या को गंभीरता से लेकर इसका समाधान कराये जाने की मांग की है।

If you have any doubts, please let me know