केन्द्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया
पासवान ने किये हमेशा लोक कल्याण के लिए कार्य
बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रमुख घिटौरा ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
देवेन्द्र प्रमुख ने कहा कि रामविलास पासवान कमजोर, गरीब व मजलूमों के मसीहा थे। उन्होंने भारत की संसद में शानदार वक्ता की उपलब्धि हासिल की। उनका सारा जीवन गरीब, मजलूमों व मजदूरों की लड़ाई में समर्पित रहा। वह गरीबों की आवाज थे। लम्बे राजनैतिक जीवन में उन्होंने हमेशा लोक कल्याण को प्राथमिकता दी। हमेशा गरीबों, दलितों व वंचितों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े कद्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे सम्बंध थे। उनके निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी रिक्ता पैदा हो गई है। कहा कि देश व समाज के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी नहीं भूलाया जाएगा।

If you have any doubts, please let me know