महावीर स्वामी के निर्वाण वर्ष में होगी वर्चुअल महारैली| NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
जैन मिलन बडौत की एक बैठक जैन अतिथि भवन बडौत में हुई, इसमें भगवान महावीर के 2547 वें निर्वाण वर्ष पर 13 दिसम्बर को रात्रि में साढ़े सात बजे से नो बजे तक वर्चुअल महावीर सन्देश महारैली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 
इस वर्चुअल महारैली में भगवान महावीर स्वामी के जन्म से लेकर मोक्ष कल्याणक तक की सभी क्रियाओ के बारे में सभी आमजनों को अवगत कराया जाएगा। इस महारैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन रितुराज सम्बोधित करेगें। इसका फ़ेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम व टीवी चैनल पर लाईव टेलीकास्ट होगा। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मनोज कुमार जैन मसाले वाले ने कहा कि इस वर्चुअल रैली का उद्देश्य जन-जन में जागृति लाना है ओर अपने वर्चस्व को आगे बढाते हुए सामाजिक व धार्मिक कार्यों में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि हम तीन करोड से कम नही है, बशर्ते हम नाम के आगे अगर जैन लिखे तो हमें जनगणना में जाति ओर धर्म के कॉलम में सिर्फ ओर सिर्फ जैन लिखना चाहिए। बैठक में जैन मिलन बडौत के अध्यक्ष आदीश जैन सबगे वाले, मन्त्री पुनीत जैन ,नवीन जैन बब्बल, प्रवीण जैन ठेकेदार, सतीश जैन ठेकेदार पूर्व अध्यक्ष, अंकुर जैन, विनीत जैन, रजनीश जैन बोबी ,सुनील जैन सबगे वाले, कमल जैन किताबों वाले आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top