बागपत। विपुल जैन
सपा के बड़ौत नगर अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि बागपत जनपद में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। पुलिस प्रशासन उन पर लगाम कसने में नाकाम साबित हुआ है। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय के हमलावर बदमाशों को पुलिस चौबीस घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है, इससे नगर के सभी व्यापारियों में आक्रोश है। 
अंकुर जैन ने बताया कि बडौत के सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर शुक्रवार की शाम को लगभग सात बजे उनके प्रतिष्ठान पर बदमाशों ने गोली मार दी थी और उसके बाद वह फरार हो गए थे। उन्हें मेरठ के जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में आए दिन हो रहे अपराधों से जनता डेरी सहमी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उनके द्वारा अपराधों पर किसी भी तरह का कोई नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शासन- प्रशासन से मांग की कि व्यापारी प्रदीप आत्रेय के हमलावर बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा उन्होंने प्रदीप आत्रेय के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

  
If you have any doubts, please let me know