सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ NMPK Media Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत बड़ौत रोडवेज डिपो पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने बताया कि इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर चालकों एवं परिचालकों को लेन ड्राइविंग एवं राॅग ड्राइविंग के प्रति भी जागरूक किया गया। कहा कि इसमें परिवहन एवं पुलिस विभाग अपनी भूमिका निभाये। इसके अतिरिक्त बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा जनपद स्तर पर प्रत्येक ईकाई एवं एंबूलेंस बेस लोकेशन की जीपीएस मैपिंग, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टीएसयू को प्रेषित की जाये। साथ ही लोक निर्माण विभाग से कहा कि वर्ष 2016, 2018, 2019 एवं 2020 में चिन्हित ब्लैक स्पाॅट पुल, पुलिया, अवैध ढाबा एवं अवैध कट का स्थलीय निरीक्षण, सत्यापन एवं कमियों का चिन्हिकरण कर अवैध ढाबा स्वामियों को ढाबा हटाने के लिए कहा जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top