बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने विकास की रैंकिंग में बागपत जनपद को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर खुशी व्यक्त की और इसका श्रेय भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा हाल ही में जारी, नवंबर 2020 की जनपदवार रैंकिंग में बागपत लोकसभा के जनपद बागपत को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। यह निःसंदेह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वर्ष 2016 की रैंकिंग में जनपद बागपत 41 वें और उससे पूर्व 56 वें स्थान पर था। कहा कि सांसद ने जनपद में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये वर्षों से लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग, कई नये सेतुओं का निर्माण कराने, नया केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने व अन्य कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयास से न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि केंद्र सरकार की भी विभिन्न विकास योजनाओं का भरपूर लाभ जनपद बागपत को मिला। कहा कि आज भी उनके मार्गदर्शन में लोकसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कार्य किये जा रहे है।

If you have any doubts, please let me know