युवाओं की एक अनोखी पहल ला रही बागपत जिले में स्कारात्मक बदलाव।
बागपत। नगर के दिगंबर जैन महाविद्यालय में निरंतर जारी माइंडसेलो की विजडम टूर वर्कशॉप के अंतिम दिन युवाओं ने मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार और माइंडसेलो डायरेक्टर शालिनी तिवारी ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया।
माइंडसेलो टीम से रूद्र ठाकुर ने ध्यान क्रिया कराई और "विचार से निर्माण" पर चर्चा की। कॉलेज प्राचार्य डा० वीरेंद्र सिंह ने भी माइंडसेलो की विजडम टूर पहल को सराहा। साथ ही अंतिम दिन के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति कार्यक्रम अधिकारी डा० किरण गर्ग ने भी माइंडसेलो टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित डा० मुकेश कुमार मुच्छल ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमन कुमार ने बताया कि हम जल्द ही इस प्रोजेक्ट को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारियां कर रहे है जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय श्री राज कमल यादव जी से भी मीटिंग हो चुकी है और लोगों के उत्साह और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक अनुरोध पर जल्द ही लखनऊ भी योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक व्यक्तिगत मीटिंग में इस प्रोजेक्ट को रखेंगे।

If you have any doubts, please let me know