स्वयं सेविकाओं द्वारा किया गया देश-भक्ति के नारों का उद्घोष | NMPK Media @Baghpat

0
बड़ौत। जनता वैदिक कालेज बडौत (बागपत) की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित पच्चीस दिवसीय समारोह का समापन विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा किया गया ।कालेज प्राचार्य डा सतीश चन्द शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वतंत्रता संग्राम के विषय में युवाओं में जागरूकता का संचार होता हैै। 
कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने कहा कि इस अवसर पर दांडी मार्च पर क्विज़ प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया ।रैली कालेज प्रांगण से प्रारंभ होकर घासीराम द्वार से बिजरौल रोड से बाबा शाहमल द्वार आदि से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।रैली के दौरान स्वयं सेविकाओं के द्वारा देश-भक्ति के नारों का उद्घोष किया गया । स्वयं सेविकाओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के पोस्टर बनाकर भाव-सुमन अर्पित किए ।पलकी शर्मा,नेहा गगन,पूजा, तनु, वसुंधरा, प्रियांशी, शिवांगी आदि ने प्रतिभाग किया ।डा अलका रानी, डा नीलम राणा,डा उर्वेन्द्र ,डा सत्येन्द्र सिंह,डा अमित पांडेय आदि ने दांडी मार्च पर स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top