वृक्षारोपण को आन्दोलन बनायें: सूर्यांश यादव | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। युवा समाजसेवी व पर्यावरण रक्षक सूर्यांश यादव ने इस वर्ष विभिन्न गाँवों में लगभग 21000 पौधे रोपित कराने का लक्ष्य रखा है जिसकी शुरुआत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को करने की योजना है.
कस्बे में पत्रकारों से बातचीत में सूर्यांश यादव ने बताया कि पौधारोपण हेतु स्थानों का चयन अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि पौधारोपण हेतु चयनित स्थानों की साफ-सफाई, सिंचाई हेतु पानी व पशुओं से सुरक्षा हेतु स्थानों की तारबंदी सुनिश्चित की जायेगी.

विभिन्न गाँवों की ग्राम पंचायतों के साथ समझौते किये जा रहे हैं ताकि पौधों की देखरेख सुनिश्चित की जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top