राष्ट्र के भविष्य निर्माता शिक्षकों के लिए जल्द ही किया जायेगा विशेष योजनाओं का ऐलान: मीना झा।

Admin
0

>> शिक्षा रत्न अवॉर्डी श्रीमती मीना झा को बनाया गया दिल्ली जॉन अध्यक्ष।

>> पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया ने शिक्षा रत्न मीना झा को बनाया दिल्ली जॉन अध्यक्ष। 


नई दिल्ली। देश में शिक्षक समाज के उत्थान को लेकर सक्रिय पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया ने एक हाल ही में अपने हिमाचल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का ऐलान किया जो पूर्णतया शिक्षकों को समर्पित होगी। योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वन के लिए एसोसिएशन लगातार नए पदाधिकारियों की घोषणा कर रहा है। राजधानी दिल्ली का नेतृत्व श्रीमती मीना झा को दिया गया है जिसमें वह अध्यक्ष के तौर पर एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगी।


श्रीमती मीना झा एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्पीकर और मोटीवेटर है जो वर्तमान में वीवी डीएवी विकासपुरी, नई दिल्ली में बायोलॉजी फैसिलिटेटर के तौर पर कार्यरत है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनको विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उनको टिप कम्युनिटी संगठन ने भी इंस्पायरिंग एजुकेटर अवॉर्ड्स २०२१ से नवाजा था। एस राधाकृष्णन अवॉर्डी, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और वैश्विक पीस एंबेसडर होने के साथ ही पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया ने उनको देशभर में केवल १२१ शिक्षकों को दिए जाने वाले शिक्षा रत्न अवार्ड से भी नवाजा है। 


पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि कॉविड-19 लॉकडाउन के समय से ही राष्ट्र का भविष्य निर्धारित करने वाले शिक्षकों को एक अपूर्व संघर्षशील स्थिति से जूझना पड़ा है और इस संबंध में बेहद कम संगठन वास्तविक कार्य कर रहे है। प्रथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया की यह पहल वास्तव में सराहनीय है और देशभर के सभी शिक्षकों को आगे आकर इस मुहिम का नेतृत्व करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति का मजबूती से सामना किया जा सके। 


साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी देश के भविष्य की नीति एक शिक्षक निर्धारित करते है। क्लासरूम केवल पढ़ाई का स्थान न होकर भविष्य की अनंत संभावनाओं से भरा होता है। वही से राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लेखक, साइंटिस्ट, इंजीनियर, उद्यमी, खिलाड़ी और अन्य लोग उभरते है। लेकिन शिक्षकों को समाज में उचित सम्मान नही मिल पाता है। इसके लिए हम जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने वाले है जिसमें देशभर के श्रेष्ठतम विचारकों को आमंत्रित किया जायेगा और विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top