बागपत। विपुल जैन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर रविवार की शाम को पांच बजे लोग पांच मिनट के लिए अपने घरों के दरवाजे पर आए और उन्होंने जनता कर्फ्यू में सहयोग करने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों, डाक्टरों व अन्य सहयोगियों का ताली व थाली बजाकर आभार व्यक्त किया।
इसी कड़ी में महाक्रांति गांव बसोद में युवा चेतना मंच के संस्थापक मास्टर सत्तार अहमद के पिता एवं महासचिव समीर अहमद के 110 वर्षीय दादा मौहम्मद हुसैन ने भी थाली बजाकर जनता कर्फ्यू में सहयोग करने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों डॉक्टरों व अन्य सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूरा वातावरण ताली व थाली की ध्वनि से गूंज उठा। इसके अलावा खेकडा नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज में धर्म संघ खेकड़ा के महामंत्री उमेश शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने थाली बजाई और जनता कर्फ्यू में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद अदा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि
इस ध्वनि गुंजन से वातावरण में व्याप्त वायरस भी दूर होंगे।
If you have any doubts, please let me know