तनु वर्मा ने बैडमिंटन में बनाई अपनी पहचान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बैडमिंटन के खेल में कम उम्र में ही तनु वर्मा इतना नाम कमा लेगी ये खुद तनु वर्मा ने भी नहीं सोचा था। 
अब तनु वर्मा का सपना है कि वो नेशनल अवार्ड जीतकर अपने देश का नाम रोशन करे। तनु वर्मा का कहना है कि उसको बैडमिंटन खेलने का शौक शुरू से ही लग गया था। स्कूल में भी वह इस खेल का हिस्सा बनती थी और  टीचर्स से भी उसे शाबासी मिलती थी। इससे उसका हौसला बढ़ता चला गया। फिर इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सफलता प्राप्त की। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और ढेरों पदक जीते। वह हमेशा खेलती रही, लेकिन कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उसका सपना नेशनल लेवल पर मैच खेलने का है। तनु ने बताया कि उनकी मम्मी और पापा ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। 
साथ ही उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले नसीम कुरैशी ने भी मीडिया के माध्यम से उनका फुल सपोर्ट किया। तनु ने बताया कि उनके पापा हर समय उनका हौंसला बढ़ाते रहे।
बताया कि हाल ही में गाजियाबाद में भी उनका सहारनपुर की टीम के साथ मैच हुुआ, जिसमें उन्होंने 21 सौ रुपए का इनाम जीता।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top