हवन में आहूति डालकर लिया जल संरक्षण का संकल्प | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
विश्व जल दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने रविवार को अपने आवास पर परिवार सहित हवन किया और हवन कुंड में सामूहिक रूप से आहूति डालकर जल संरक्षण करने का संकल्प लिया। 
इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनता कर्फ्यू के आह्वान का समर्थन किया और सभी से विश्वव्यापी बीमारी कोरोना वायरस का डटकर मुकाबला करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण कर धरती को बड़े संकट से बचाया जा सकता है। कहा कि हम सभी की लापरवाही से जल संकट बढ़ता जा रहा है। सभी को जल बचाने के उपाये खोजने चाहिए। इस अवसर पर उनकी माताजी रुकमणी देवी ने कहा कि पहले जल कुए से आता था और अब बोतलों में आने लगा है। इसलिए सभी को जल संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर अश्वनी जिंदल, सोनल जिंदल, संतोष गुप्ता, अदिति जिंदल व केशव जिंदल ने हवन में आहूति प्रदान कर राष्ट्र को कोरोना जैसी घातक बीमारी से निजात दिलाने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top