जनता कर्फ्यू की सफलता पर जताया आभार | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के युवा जिला अध्यक्ष सन्नी गुप्ता ने जनता कर्फ्यू की सफलता पर देश के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
सन्नी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की बात मानकर सभी ने रविवार को अपनी दुकानें बंद रखी और जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना योगदान दिया, इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी यदि जनता कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाई जाती है तो देश हित में सभी लोगों का सहयोग यूं ही मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत घातक वायरस है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। लेकिन छोटी-छोटी सावधानी रखकर इस वायरस से व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग इससे बचने के लिए ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाए और दिन में कई-कई बार अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोये। छीकते व खांसते समय मुंह पर रूमाल रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top