नगर पालिका ने कराया सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर पालिका बागपत कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट नजर आयी। रविवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने नगर के मुख्य बाजारों व मेन रोड पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया। 
इस मौके पर नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने  पालिका चेयरमैन राजूदीन एडवोकेट के हवाले से बताया कि  नगर पालिका साफ सफाई के प्रति पूरी तरह सजग है। नगर की साफ-सफाई पर पूरी तरह ध्यान दिया जा रहा है। नगर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ- सफाई कराई जा रही है। उन्होंने इस कार्य में नगर की जनता से भी सहयोग करने की अपील की। कहा कि कोई भी व्यक्ति कूड़ा कचरा इधर-उधर ना फेंके और इसके लिए कूड़ेदान का ही प्रयोग करें। यदि कहीं पर पानी भरा हुआ है तो वे उसमें दो ढक्कन मिट्टी का तेल डाल दें, इससे उसमें मक्खी-मच्छर नहीं पनपेंगे। कहा कि कोई भी व्यक्ति टोटी खुली ना छोड़े। अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें तथा जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना योगदान दें। कोरोना वायरस का सभी लोग डटकर मुकाबला करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top