आवेदक ऑनलाइन ही कराये परिवहन विभाग के सभी कार्य
बस यूनियन को दिये निर्देश बसों को करें सेनेटाइज
बागपत। विपुल जैन
परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे चतुर्थ सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत परिहवन अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने बालैनी गांव में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें पम्पलेट बांटे।
इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने कहा कि सभी लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो और वाहन चलाते समय सावधानी रखे, तभी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। इसके अलावा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बताया कि आवेदकों के लर्नर लाइसेंस एवं स्थायी ड्राईविंग लाइसेंस के एपाइन्मेंट को 15 अप्रैल तक रिशेरडयूल किया गया है। साथ ही आवेदकों से कहा कि परिवहन विभाग के जो कार्य आॅनलाइन किये जा सकते है, वह उन कार्यों को कार्यालय में आने के बजाये आॅनलाइन ही करें। यदि कार्यालय में आना भी है तो वह चार अप्रैल के बाद ही आये। इसके अलावा उन्होंने बस यूनियन को निर्देशित किया कि वह बसों को सेनेटाइज करें। यात्रियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उनके हाथ सेनेटाइजर से धुलवाये।
If you have any doubts, please let me know