जनता कर्फ्यू को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
पुलिस ने सड़कों पर घूम रहे लोगों को घर भेजा 
डीएम व एसपी ने भी घूम-घूमकर लिया शहर का जायजा 

बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस को लेकर बागपत में जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। दिन निकलते ही सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया था और दूर-दूर तक भी कोई नजर नहीं आया। 
साथ ही कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। बागपत डीएम शकुन्तला गौतम एवं एसपी बागपत गोपेन्द्र प्रताप यादव ने भी शहर में घूम-घूमकर सभी गतिविधियों का जायजा लिया। जो लोग कर्फ्यू के दौरान बाहर घूम रहे या फिर बाइक पर सवार होकर इधर-उधर जा रहे थे, उन्हें पुलिस ने डाट डपटकर वापस घर भेजा। इसके अलावा युवा भाजपा नेता विपिन माहेश्वरी के आहवान पर ललियाना गांव में भी जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। यहां पर पूरा बाजार बंद रहा और गांव के गली-कूचों में पूरे दिन विरानी छायी रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top