इमरजेंसी बोर्ड लगाकर की चिकित्सकों ने मरीजों की जांच
घर-घर जाकर किया लोगों को कोराना के प्रति जागरूक
बागपत। विपुल जैन
महाक्रांति गांव बसौद में रविवार को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह असर दिखाई दिया। यहां पर कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकला। सभी दुकाने बंद रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
युवा चेतना मंच के महासचिव समीर अहमद ने बताया कि बसौद की जामा मस्जिद में शनिवार की शाम को ही ऐलान कर दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति बाइस मार्च को घर से बाहर न निकले। इसका गांव के सभी बच्चों, बुजुर्गों व नौजवानों ने समर्थन किया। मस्जिदों को पूरी तरह सेनेटाइज कर दिया गया था। मस्जिदों में आने के लिए घर से ही वुजू कर आने के निर्देश दिये गये थे। इसके अलाचा युवा चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को घर-घर जाकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही यहां के चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक के बाहर इमरजेंसी बोर्ड लगाकर मरीजों की जांच की।
If you have any doubts, please let me know