कोरोना वायरस से सतर्क रहे लोग: मनुपाल बंसल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
भाजपा नेता ने कोरोना वायरस से बचाव को बांटे मास्क 
जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जताया आभार 

बागपत। विपुल जैन 
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क का वितरण किया। 
मनुपाल बंसल ने कहा कि सभी लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क रहना है। यह ऐसा वायरस है, जिससे अभी तक काफी लोगों की मौत हो चुकी है और काफी लोग आज भी अस्पतालों में जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। कहा कि सभी लोग एक-दूसरे से दूरी बनाये रखे। हाथों को दिन में कई बार साबुन व सेनेटाइजर से धोये। मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखे। खांसते व छीकते समय मुंह पर रूमाल व टीशू पेपर रखे। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले, वरना घर पर ही रहे। इसके अलावा उन्होंने बाइस मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पूरे देश की जनता का आभार व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top