प्रधानमंत्री जी की अपील जनता कर्फ्यू का देशवासियों द्वारा किया गया पूर्ण स्वागत। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
कर्फ्यू का समय पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने थाली बजाकर देशवासियों को दी बधाई

बागपत | हमारे संवाददाता
रविवार को ग्राम टयौढी में समाजसेवी अमन कुमार व विपिन मलनिया ने प्रधानमंत्री जी की अपील जनता कर्फ्यू की सफलता पर सम्पूर्ण देश वासियों को बधाई दी तथा इस अवसर पर थाली बजाकर खुशी का इजहार किया साथ ही जाग्रति हेतु गांव का भ्रमण किया और लोगों को प्रेरित किया कि वो शाम 5 बजे उनकी सेवा में चौबीसों घंटे समर्पित लोगों के लिए ताली, शंख, घंटी, थाली आदि को बजाये और कोरॉना वायरस से सावधान रहने की शपथ भी ली गई। साथ ही जनता कर्फ्यू को सफल बनाए जाने के लिए ग्रामीणों से निवेदन कर घर से बाहर न निकलने के लिए कहा। 
प्रतिष्ठित समाजसेवी अमन कुमार व विपिन मलनिया

इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी अमन कुमार, विपिन मलनिया आदि व ग्राम प्रधान देवेन्द्र शर्मा ने अपना सहयोग दिया और मंदिर, मस्जिद आदि में ऐलान कर भी लोगों को प्रेरित किया गया। 
थाली बजाकर खुुशी जाहिर करते बच्चे

इस दौरान उनसे प्रेरित होकर काफी बच्चों व लोगों ने शाम 5 बजे के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और घंटी, शंख, ताली आदि के माध्यम से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडी। इस दौरान विनय मलनिया, शिवम् कुमार, अरुण कुमार, राजन कुमार, विकास मलनिया, सुरेन्द्र मलनिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top