मास्क व सेनेटाइजर का वितरण करें ग्राम प्रधान: मोहित
खचाखच भरे रहने वाले जिम से युवाओं ने फेरा मुंह
बागपत। विपुल जैन
कोराना वायरस से हर कोई व्यक्ति भयभीत है। अमीनगर सराय के सोहन विहार में जिम खाली हो गये है। हर रोज सैंकड़ों युवाओं की भीड़ से खचाखच भरने रहने वाले जिम में आजकल विरानी छायी हुई है।
जिम संचालक नीरज पांचाल ने बताया कि कोरोना वायरस के डर के कारण बहुत कम संख्या में युवा उनके जिम में आ रहे है। जबकि पहले काफी कम संख्या में युवा उनके जिम में आया करते थे। इसके अलावा युवा समाज सेवी मोहित अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह चुनाव के वक्त काफी ग्राम प्रधान एवं बीडीसी मैम्बर मादक पदार्थों व कम्बलों का वितरण करते है, उसी प्रकार अब उन्हें चाहिए कि वह घर-घर जाकर लोगों को मास्क व सेनेटाइजर का निशुल्क वितरण करें। इस बात का यहां के रहने वाले सोभित अग्रवाल, आलोक मित्तल, विशाल उर्फ लीलू गोयल, पवन गोयल, संजय गर्ग व वीरेन्द्र जैन ने भी समर्थन किया।
If you have any doubts, please let me know