हाथ ना मिलाये, नमस्ते से करें अभिवादन: संजय डीलर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
पूरे विश्व के लिए खतरा बन गया है कोरोना 
कोरोना से अब तक हो चुकी है हजारों लोगों की मृत्यु 

बागपत। विपुल जैन 
सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड नम्बर सोलह से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी संजय डीलर ने कोरोना वायरस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है। कहा कि सभी लोग अपने आस-पास साफ-सफाई रखे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। 
संजय डीलर ने कहा कि आज कोरोना वायरस पूरे विश्व के लिए खतरा बन गया है। अभी तक इस वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आने से अस्पतालों में जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसलिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। लोगों को जागरूक करें। मुंह पर मास्क लगाये। हाथों को साबुन से धोये। खूब पानी पीये। एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बजाये दूर से ही नमस्ते कर अभिवादन करें। यदि किसी व्यक्ति को बुखार है, खांसी है या फिर जुकाम है तो उस व्यक्ति से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाये रखे। मांसाहार का त्याग करें और फल व हरी सब्जियों का प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top