यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
शराब पीकर वाहन न चलाये कोई भी 
दो पहिया वाहन पर चलते समय हैलमेट जरूर लगाये 

बागपत। विपुल जैन 
परिवहन विभाग के चतुर्थ विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिवस पब्लिसिटी वैन डूंडाहैडा गांव पहुंची। यहां पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। 
इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने कहा कि दो पहिया वाहन पर चलते समय हैलमेट जरूर लगाना चाहिए और चोपहिया वाहन में चलते समय सीट बेल्ट लगाना नहीं भूलना चाहिए। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाये। अपने वाहनों के सभी कागज व लाइसेंस हमेशा साथ रखे। समय-समय पर वाहनों की पोल्यूशन जांच कराते रहे। इस दौरान जन सामान्य को सड़क सुरक्षा के साहित्य का भी वितरण किया गया। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन 22 मार्च यानि आज किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top