पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई घटना की जानकारी
चोरों को किया जाये जल्द से जल्द गिरफ्तार: मनीष गर्ग
बागपत। विपुल जैन
नगर के ठाकुरद्वारा स्थित श्री राधा-कृष्ण दामोदरचन्द महाराज मंदिर से चांदी के छत्र चोरी हो गये। इसकी सूचना मंदिर समिति के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी जुटाई।
मिली जानकारी के अनुसार बीस मार्च की शाम को तकरीबन सवा सात बजे मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने मंदिर के सचिव को फोन पर सूचना दी कि मंदिर में भगवान के छत्र चोरी हो गये है। उसके बाद समाज के लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गये। बताया गया कि मंदिर में भगवान के उपर लगे तीन बड़े व तीन छोटे चांदी के छत्र चोरी हो गये। इन छत्रों का अनुमानित वजन लगभग सवा किलो बताया जा रहा है। मंदिर समिति से जुड़े प्रमुख समाज सेवी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए छत्रों को बरामद करने की मांग की है।
If you have any doubts, please let me know