कोरोना से बचाव को अपने घरों में रहे लोग : सन्नी गुप्ता | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
आज पूरे देश में लगेगा जनता कर्फ्यू
कोरोना जैसे घातक वायरस का सभी डटकर करें मुकाबला

बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच के युवा जिलाध्यक्ष सन्नी गुप्ता ने कोरोना वायरस से बचने के लिए आज यानि बाइस मार्च को सभी से जनता कर्फ्यू का समर्थन कर सभी से अपने घरों में रहने की अपील की है। 
सन्नी गुप्ता ने बताया कि माननीय  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर बाइस मार्च यानि आज सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। आज पूरा देश बन्द रहेगा। यह कर्फ्यू चौदह घंटे का रहेगा। चोदह घंटे के इस कर्फ्यू का नतीजा यह होगा कि सार्वजनिक क्षेत्र जहां कोरोना फैल सकता है, उन स्थानों पर कोई नहीं होगा, जिससे कोरोना वायरस की श्रृंखला टूट जाएगी। कोराना वायरस निष्प्रभावी हो जाएगा। कहा कि कोई भी व्यक्ति इस समय अंतराल के भीतर घर से बाहर न निकले। भीड़-भाड़ से दूर रहे। एक-दूसरे से कम ही संपर्क रखे। कहा कि सभी लोग राष्ट्र हित व जनहित में इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। सभी लोग इस वायरस का डटकर मुकाबला करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top