बागपत। विपुल जैन
आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टटीरी नगर में कर्फ्यू संदेश मार्च निकाला और सभी से 22 मार्च के दिन अपने घरों में रहने के लिए जागरूक किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज आर्य एडवोकेट के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान को आमजन तक पहुंचाने के लिए यज्ञ के माध्यम से एक जनता कर्फ्यू संदेश मार्च निकाला गया। इसके अंतर्गत ट्रैक्टर पर एक यज्ञ के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया कि लोग 22 मार्च यानि आज अपने घरों से बाहर न निकले, ताकि हम सभी दुनिया में फैले इस खतरनाक कोरोना वायरस से बच सकें।
यह संदेश मार्च टटीरी नगर की चौपाल नंबर दो से शुरू हुआ और नगर के कई गली, मोहल्लों से होता हुआ आर्य समाज टटीरी पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर विजयपाल आर्य, संदीप आर्य, आर्य भूषण, श्रीपाल आर्य, कर्मवीर आर्य तथा प्रियंका आर्य आदि मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know