जयंती हत्याकांड का शीघ्र किया जाए खुलासा : यशपाल सिंह | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के सैकड़ों लोग शनिवार को बागपत कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने यहां पर धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने टटीरी में बीती रात हुए जयंती हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। 
इस मौके पर समाजसेवी एवं परिवहन अधिकारी यशपाल सिंह एवं भाजपा के जिला मंत्री दीपक भारती ने बताया कि शुक्रवार की रात कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में 56 वर्षीय जयंती की हत्या कर दी गई थी। वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने डीएम से इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। कहा कि इस हत्याकांड के आरोपी को अति शीघ्र गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा उन्होंने जयंती के परिजनों की माली हालात को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की। डीएम ने उन्हें आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उसके बाद वह वापस लौट गए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सितार सिंह, मिट्ठन, अशोक कुमार, पप्पू, संतरा देवी, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील गौतम आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top