बागपत। विपुल जैन
अमीनगर सराय के रहने वाले युवा समाजसेवी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क बांटे और सेनेटाइजर से उनके हाथ धुलवाये।
इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। कहा कि सभी लोग हाथ मिलाने से बचे और नमस्ते कर एक-दूसरे का अभिवादन करें। इसके अलावा दिन में कई-कई बार हाथों को साबुन से धोये। छीकते व खांसते समय मुंह व नाक पर रुमाल या टीशू पेपर ढके। अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए अपने घरों में रहने की अपील की।
If you have any doubts, please let me know