कोरोना वायरस से बचाव को किये मास्क वितरित | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जिला बार एसोसिएशन बागपत द्वारा अधिवक्ताओ को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया गया। 
उन्हें कोरोना रोग फैलने से रोकने हेतु सुरक्षा के मद्देनजर मास्क दिए गए। मार्केट में मास्क काफी कम उपलब्ध थे, जिस कारण सभी अधिवक्ताओ को मास्क नही मिल पाए। आज भी बागपत कचहरी में  अधिवक्ताओं को मास्क वितरित किए जाएंगे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन बागपत के महामंत्री आजाद धामा ने अधिवक्ताओं को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता हाथ मिलाने से बचे और नमस्ते कर एक-दूसरे का अभिवादन करें। इसके अलावा दिन में कई-कई बार हाथों को साबुन से धोये। छीकते व खांसते समय मुंह व नाक पर रुमाल या टीशू पेपर ढके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top