बागपत। विपुल जैन
कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाये जाने पर खुशी जताई और इसके लिए न्यायालय का आभार व्यक्त किया।
बड़ौत नगर की फुस वाली मस्जिद के पीछे नुक्कड़ पर संस्थान के कार्यकर्ताओं व नगर के लोगों ने भारतीय न्याय व्यवस्था के सम्मान में राष्ट्र ध्वज तिरंगे लहराये और निर्भया कांड के दोषियों के भयानक कुकृत पर दण्ड दिये जाने पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी व समाज सेवी हेमचंद जैन हेम्मी ने कहा कि थोड़ा देर से ही सही लेकिन निर्भया के परिजनों को इंसाफ मिला है।
उन्होंने देश के नागरिकों से भारतीय न्याय व्यवस्था के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर सुरेश चन्द जैन, रामनिवास, शोकत अली, सभासद अनुज जैन, राशिद अली, यूनुस कामरेड, अजय जैन, सुधीर, प्रवीण, पप्पू भाई, विशाल जैन, मोनू आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know