यज्ञ करने से रहेंगे कोरोना से सुरक्षित : अभिमन्यु गुप्ता | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि यज्ञ करने से सभी करोना के वायरस से सुरक्षित रह सकते है। सभी को रोजाना परिवार सहित यज्ञ करना चाहिए। 
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि यदि यज्ञ करना भी नहीं आता हो तो आम की छोटी-छोटी लकड़ियों से समिधा बना कर घी और सामग्री डालकर आहुति देनी चाहिए। इससे वातावरण की शुद्धि होगी और प्राणी मात्र का कल्याण होगा। बताया कि आने वाली 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रखते हुए बागपत जनपद के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और अपने घरों में रहेंगे। स्वयं पर लागू कर्फ्यू को क्रियान्वित करेंगे और कोरोना से खुद को एवं परिवार एवं समस्त समाज को सुरक्षित करने में सहयोग करेंगे। कहा कि सभी लोग सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने घरों में रहकर इन आदेशों का अनुपालन करे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top