बागपत। विपुल जैन
श्री राम कालेज ऑफ हायर एजुकेशन में गुरुवार को यूनिवर्सिटी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में तीनों पालियों में 450 परीक्षार्थीयो ने परीक्षा दी, जिनमें से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली मे कोड 132 समाजशास्त्र, दोपहर की पाली मे कोड 226 गणित व सायकाल मे कोड 332 समाजशास्त्र की परीक्षा थी। गौरतलब है कि श्री कालेज बागपत को विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पर्यवेक्षक के रूप में दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत से डॉ विजयपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। उनके दिशा-निर्देशन में कॉलिज में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं मिला। परीक्षा को पूर्णत: नकलविहिन बनाने हेतू एक आंतरिक सचल दसते का भी गठन किया गया है। महाविद्यालय की ओर से सहायक परीक्षा प्रभारी डा०निरंजन सिंह, रोहित शर्मा, विजय वर्मा, हरीश चौहान, ललित शर्मा, विक्रांत चौधरी ,अनुरोध शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
If you have any doubts, please let me know