नेत्र शिविर में इलाज कराने को उमड़ी भीड़। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
Lबागपत। विपुल जैन 
खट्टा प्रहलादपुर गांव में एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा के सौजन्य से एवं अहिंसा सेवा ट्रस्ट खट्टा प्रहलादपुर के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इलाज कराने को मरीजो की काफी भीड़ उमड़ी।
बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव लगे नेत्र शिविर में मरीजों की जांच करता चिकित्सक

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता व पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों ने 282 मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाई व चश्मो का वितरण किया। 22 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। राकेश जैन ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। इस अवसर पर ओमकार फौजी, संजय डीलर, कैप्टन कमल सिंह, रामवीर सिंह ढाका, मास्टर सुभाष, नरेंद्र सिंह, तिलकराम शर्मा, मयंक, दीपक, विकास आदि समेत गांव के बहुत ही सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top