बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा सुप्रसिद्ध समाज सेविका उषा गोयल को शिक्षा संवर्धन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बागपत में उषा गोयल को शिक्षा संवर्धन अवार्ड से सम्मानित करते लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ता
बागपत निवासी उषा गोयल धर्मपत्नी कामता प्रसाद गोयल ने बागपत में बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए वर्ष 2001 में सेंट एंजेल्स स्कूल की स्थापना कराई। आज उनसे प्रेरणा लेकर उनके पुत्र अजय गोयल इस स्कूल को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। आज यह स्कूल बागपत जनपद में विशिष्ट शिक्षा के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि उषा गोयल का व्यक्तित्व प्रेरक है। इनके द्वारा स्थापित सेंट एंजेल स्कूल ने शिक्षा को नए आयाम प्रदान किए है। उनका क्लब उन्हें शिक्षा संवर्धन सम्मान प्रदान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
सम्मान से अभिभूत उषा गोयल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा की महत्ता को जानकर अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देनी चाहिए, ताकि परिवार एवं समाज उत्कृष्ट बने। अध्यक्षता पंकज गुप्ता व संचालन दीपक गोयल ने किया। इस अवसर पर सेंट एंजेल्स स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल, नीलम गोयल, हिमाद्री गोयल उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know