धरने-प्रदर्शन की सफलता को झौंकी ताकत | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
18 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर होगा धरना-प्रदर्शन 
किसानों की मांगे जोर-शोर के साथ उठाई जाएंगी 

बागपत। विपुल जैन 
भारतीय किसान यूनियन के बागपत ब्लाॅक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह ने 18 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले भाकियू के धरने-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झौंक डाली है। उन्होंने कई गांवों का तूफानी दौरा किया और इस मौके पर अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की। 
ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आगामी 18 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इस धरने-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की आंख खोलने का कार्य किया जाएगा। कहा कि वह चाहते है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होनी चाहिए और किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। सरकार ने जो बिजली की दर बढ़ाई है, वो घटाई जानी चाहिए। इसके अलावा मांग की कि उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा व पंजाब की दरों पर बिजली मिलनी चाहिए। कहा कि जब तक किसानों की यह मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक वह संघर्ष करते रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top