आपसी मतभेदों को भूलकर सभी एक हो : योगेश प्रधान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
गांवों में घूम-घूमकर दी की बधाई 
गांव के झगड़े गांव में ही निपटाने का करें प्रयास 

बागपत। विपुल जैन 
निरोजपुर गांव के रहने वाले समाज सेवी योगेश शर्मा उर्फ सोनू प्रधान ने गांव-गांव घूमकर लोगों को होली की बधाई दी। कहा कि सभी लोग आपसी मतभेद भूलाकर एक हो और एकता व भाईचारे के साथ एक-दूसरे के दुख-दर्द में भागीदार बने। 
योगेश शर्मा उर्फ सोनू प्रधान ने कहा कि यदि गांव में किसी के बीच कोई मनमुटाव व लड़ाई-झगड़ा हो तो वह गांव में ही मिल बैठकर उसे निपटाने का प्रयास करें। कहा कि कोई भी लड़ाई-झगड़ा ऐसा ना हो, जिसमें थाने तक आने की नौबत पैदा हो। कहा कि हिन्दू-मुस्लिम सभी लोग आपस में भाई-भाई है। उनके बीच किसी भी तरह की कोई तकरार व मतभेद नहीं होना चाहिए। कहा कि जब सबका मालिक एक है तो फिर उनके बीच मतभेद कैसा। इसलिए सभी लोग एक-दूसरे के तीज-त्यौहारों व कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top