जनता की उम्मीदों पर उतरूंगा खरा: संजय डीलर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
क्षेत्र की हर समस्या का कराया जाएगा समाधान 
गांवों में मुंह बाये खड़ी है आज भी कई समस्या 

बागपत। विपुल जैन 
प्रमुख समाज सेवी एवं वार्ड नम्बर-16 से जिला पंचायत के भावी उम्मीदवार संजय डीलर ने कहा कि वह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। यदि जनता का भरपूर प्यार मिला तो वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतने का प्रयास करेंगे। 
संजय डीलर गुरूवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि आज क्षेत्र में काफी जन समस्याएं मुँह बाये खड़ी हुई है, जिनका आज तक समाधान नहीं हो पाया है। गांवों में नाली-खड़ंजे टूटे-फूटे पड़े हुए है। कई जगह हैंडपम्प की व्यवस्था नहीं है। कई गांव ऐसे है, जहां पर न तो बारात घर है और ना ही कोई शवदागृह है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना तो यहां पर कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top