इंडियन प्राइड अवार्ड से सम्मानित होंगे मुनेंद्र प्रताप। | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
खट्टा प्रहलादपुर गांव के रहने वाले मुनेंद्र प्रताप सिंह का  इंडियन प्राइड अवार्ड के लिए चयन किया गया है। 

मुनेंद्र प्रताप सिंह
मुनेंद्र प्रताप सिंह ने आरटीआई के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया है। इसी को देखते हुए उनका चयन इस अवार्ड के लिए किया गया है। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जनरल मेजर  जीडी बक्शी होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में स्वामी चक्रपाणि जी, मेजर जनरल वाई आर जेटली, ब्रिगेडियर डॉ सुनील कुमार, कमांडर भूषण दिवान, पद्मश्री हंसराज जी, विशु,मनोज तिवारी, सिंगर मोहित चोपड़ा, नृत्यांगना शिरीन फरीद, हरियाणा सिंगर राजू परदेशी, खुदा बख्श शिरकत करेंगे। सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर फिल्मी अभिनेता विवेक ओबेरॉय शामिल होंगे। ट्रेंड्सपायर सोल्यूशन 15 मार्च को दिल्ली के द् पार्क होटल में द इंडियन लीजेंड अवार्ड 2020 व द् प्राईड अवार्ड 2020 का आयोजन करेगा। ट्रेन्डस्पायर सोल्यूशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा व सर्वेश सरोहा  समाज को मजबूत व सशक्त बनाने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहते है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top